फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज एसओजी और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Mon, 24 Apr 2017 12:05 AM IST
औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले की एसओजी और बदमाशों के बीच एरवाकटरा क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। इससे गांव के लोग दहशत में रहे। एसओजी ने  दो बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश फायरिंग करते हुए समायन गांव से होता हुआ भाग निकला। एसओजी बदमाशों को लेकर कन्नौज रवाना हुई। घटना स्थल पर थाना पुलिस और एएसपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


    एरवाकटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भैदपुर मोड़ से गांव समायन के बीच एसओजी और बदमाशों के बीच एक घंटे तक मुठभेड़ चली।  दोनों ओर से फायरिंग की गई। इससे गांव के लोगों में दहशत छाई रही। ग्रामीणों के अनुसार कन्नौज एसओजी और बदमाशों के बीच भैदपुर मोड़ से मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस की फायरिंग से बदमाशों की ईको कार के टायर पंचर हो गए। इसके बाद बदमाश गाड़ी मौके पर छोड़कर फायरिंग करते हुए समायन गांव में घुस गए। एसओजी ने गांव की घेराबंदी की। घेराबंदी कर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन


एक बदमाश मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। इसी बीच गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस पकड़े गए बदमाशों और गाड़ी को थाने ले आई। यहां से कन्नौज पुलिस दोनों बदमाशों और उनसे बरामद गाड़ी को लेकर चली गई।

वहीं बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी पंकज और एसओजी प्रभारी थाने पहुंचे। एएसपी ने इस संबंध में पूरी तरह जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इतनी जानकारी मिली है कि कन्नौज एसओजी टीम ने दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके नाम नहीं बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें