फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला की हत्या, शव मिला

Fri, 08 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गांव मवी कलां में महिला के पति से पुछताछ करते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। चार दिन पूर्व पुत्री की शादी का सामान खरीदने गई महिला का शव यमुना तटबंध के पास पड़ा मिला। महिला की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। कपड़ों के आधार पर महिला की पहचान हुई। महिला का शव मिलने की         सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला की हत्या की आशंका जताई जा  रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गांव मवी के पास यमुना तटबंध के पास महिला का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ निशांक शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला का चेहरा व शरीर का ऊपरी भाग तेजाब से झुलसा हुआ था।

कपड़ों के आधार पर महिला की शिनाख्त अकबरपुर सुन्हेटी निवासी 40 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई। शरीर को जगह-जगह से जानवरों ने भी जख्मी कर रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुड्डी का मायका मवी में था तथा अकबपुर सुन्हेटी में उसकी ससुराल थी। 17 अप्रैल को उसकी पुत्री की शादी होनी थी। जिसकी शादी का सामान खरीदने के लिए चार अप्रैल को गुड्डी घर से 50 हजार रुपये लेकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


परिजनों ने आसपास तलाश करने के बाद पांच अप्रैल को गुड्डी के पति संगत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। संगत ने बताया था कि चार अप्रैल को उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल आई थी। जिसमें मवीं से उसके भाई के कैराना आने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें