फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून व्यापारी के घर लाखों की डकैती

Wed, 13 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
robbery - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी को आम की पेटी देने के बहाने से घर का दरवाजा खुलवाकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। उसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व लाखों रुपये लूट लिए। वहीं, पीड़ित व्यापारी का कहना है कि करीब 30 लाख रुपये से अधिक की डकैती हुई है, हालाकि देर रात तहरीर पुलिस को  नहीं मिली थी।
विज्ञापन


वारदात मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। कस्बे के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी परचून व्यापारी अनिल जैन उर्फ बल्लू की पत्नी सुधा जैन घर में अकेली थी। तभी वहां पहुंचे पांच युवकों ने सुधा को आवाज देकर कहा की आपके पति ने दुकान से आम की पेटी भिजवायी है। दरवाजा खोल दो।

महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो पांचों युवकों ने उसे तमंचे व चाकू की नोंक पर पहले उससे मोबाइल और चश्मा भी छीन लिया। उसके बाद बदमाशों ने महिला को आतंकित करते हुए कमरे में जाकर सेफ खोल कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी लूट ली। 
विज्ञापन


बदमाशों ने महिला को बंधक बनाते हुए मुंह पर टेप लगा दी तथा जाते समय घर के बाहर से कुंडी लगा दी और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के 15 मिनट बाद महिला ने स्वयं को बंधन मुक्त कर शोर मचाया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े डकैती की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ कुलदीप कुकरेती और थाना प्रभारी बीपीसिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और मुआयना किया। 

बाद में बाद में डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची और छानबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया  की बदमाशों को चिह्नित कर  लिया गया है। जल्दी ही बदमाश पकड़ में होंगे।

आम की पेटी देने वाले को उठाया
शामली। आम की पेटी देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर लाखों रुपये की डकैती डालने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने की बात कह रही है।

झिंझाना में परचून व्यापरी अनिल जैन के घर पर नकाबपोश बदमाशों ने आम की पेटी देने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया और महिला को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। डाग स्क्वाड टीम ने जांच की। पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को उठा लिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने जहां से आम की पेटी खरीदी थी पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है तथा उससे बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है। चार अन्य संदिग्धों को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

पांच बदमाश थे नकाबपोश 
परिजनों के अनुसार जिस समय बदमाश घर में घुसे तो उन्होंने सभी पांचों ने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था। इसी के चलते किसी भी बदमाश की शकल नहीं पहचानी जा सकती है। 

कोई न कोई अपना भी है शामिल 
पुलिस के अनुसार बदमाशों ने वारदात उस समय की है जिस समय परचून व्यापारी अनिल जैन शामली किसी काम से गया हुआ था। इसी बात की खबर बदमाशों को दी गई तथी जाकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस का यह भी मानना है कि इसमें   कोई न कोई अपना भी शामिल है। 

व्यापारियों ने दिया अल्टीमेटम 
घटना के बाद उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने व्यापारियों के साथ झिंझाना पहुंचे और रोष जताया तथा घटना के खुलासे के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम पुलिस को दिया है। यदि खुलासा नहीं होता है तो बाजार बंद कर आंदोलन दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें