फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर में बदमाश मुंशाद और फुरकान की तलाश

Sun, 19 Mar 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
शामली। मैनपुरी जेल से फरार मुकीम के शातिर बदमाश और कैराना पुलिस से रंगदारी सहित कई मामलों में वांछित चल रहे फुरकान की तलाश में जिला पुलिस खादर की खाक छान रही है। दोनों बदमाशों के शामली में छिपे होने की आशंका है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच से लेकर सिविल पुलिस बदमाशों की तलाश में अपने मोहरे फिट किए हुए हैं। 
विज्ञापन


चार दिन पूर्व मैनपुरी जेल से मुकीम गैंग का शातिर बदमाश मुंशाद निवासी खंद्रावली फरार हो गया था। कैराना में हुए व्यापारी बंधु शिवकुमार और राजेंद्र की हत्याकांड में शातिर मुंशाद संलिप्त रहा है। उधर, कैराना में में व्यापारी विनोद की हत्या के मामले में शातिर फुरकान जमानत पर बाहर है, लेकिन उसके बाद रंगदारी मांगने जाने के बाद से वह पुलिस की निगाह में है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

उधर, मुकीम गैंग का शातिर बदमाश साबिर भी खादर क्षेत्र के जंधेड़ी का रहने वाला है। इस वजह से मुकीम गैंग के सदस्यों की ज्यादातर रिश्तेदारियां खादर क्षेत्र में है। यही कारण है कि इस गैंग की शरणस्थली खादर बना रहता है।  मुंशाद के फरार होने के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में खादर की खाक छान मार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें