फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने के छात्रा के साथ छेड़छाड़

Mon, 08 Jan 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे कांधला के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कैराना में पुलिस-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवक ने छात्रा और उसके भाई को बैठा लिया। आरोप है कि युवक ने छात्रा को खेत में खींचकर उसके छेड़छाड़ की। बदनीयती से छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा 12 वीं की छात्रा शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने पिता व आठ वर्षीय भाई के साथ शामली से गांव लौट रही थी। गांव जाने के लिए तीनों उतर गए। बताया जाता है कि इसी बीच गांव निवासी मुनेश अपनी बाइक से आया और छात्रा व उसके आठ वर्षीय भाई को गांव छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया। आरोप है कि भाई-बहन को आरोपी रास्ते में अपने खेत पर जंगल में ले गया और वहां पर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने दोनों भाई बहनों के साथ मारपीट करते हुए छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। छात्रा व उसके भाई के  शोर मचाने पर पास में ही कोल्हू पर कार्य कर रहे ग्रामीणों ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को दबोच लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया और आरोपी को कोतवाली ले आई। रविवार सुबह पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। उनका आरोप था कि घटना के विरोध में जब वह परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे, तो उसके भाई ने पीड़ित किशोरी के चाचा के साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। बाद में पीड़ित किशोरी की ओर से मुख्य आरोपी सहित उसके भाई के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुनेश व उसके भाई बिजेंद्र के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मुनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें