फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

Mon, 08 Jan 2018 12:27 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
लूट-चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। इस सर्द भरी रात में भी जिले भर में चोरी और दिनदहाड़े लोगों को कट्टा आदि दिखाकर रुपये लूटने वाले एक गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। इस गैंग के दो लोगों को पकड़कर पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 1.17 लाख रुपये, चोरी की बाइक, आठ छोटी-बड़ी बैट्रियां बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी यमुना प्रसाद ने लूट और चोरी के मामलों का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए रविवार को पत्रकारों को बताया कि रविवार को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के साखोपार से पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पकड़ा। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायर करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद इनके पास से एक कट्टा, एक कारतूस, चोरी की एक बाइक, एक लाख सत्रह हजार 450 रुपये और आठ छोटी-बड़ी बैट्रियां मिली हैं।

एसपी का कहना था कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि इनका पांच लोगों का एक गैंग है। जिसका सरगना राकेश यादव है। उसके पास एक लग्जरी गाड़ी है, जिससे घूमकर सभी चोरी, नकबजनी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना से दो दिन पहले बाइक से जाकर स्थल की रेकी करते हैं। तब उनके तीन साथी पीछे से जाते हैं। उनकी गाड़ी में गैस कटर, सिलेंडर, सब्बल, लोहा काटने के औजार भी रखते हैं। पकड़े गए लोगों ने बताया कि जिस बाइक के साथ पकड़े गए, वह चोरी की है। गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गोपालगंज और सीमावर्ती जनपदों में घूमकर शटर का ताला तोड़ना, चोरी करना, ईट - भट्ठों तथा अन्य स्थानों से ट्रैक्टर की बैट्री चुराना इनका काम है। एसपी के मुताबिक आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया है कि पंजाब नेशनल बैंक हरपुर बरवा में इन्होंने ही चोरी का प्रयास किया था। इसके अलावा मथौली बाजार और फाजिलनगर में सर्राफा व्यवसायी की दुकान में चोरी तथा देऊर चौराहे पर चोरी की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम नीरज पासवान निवासी बसडीला, थाना खोराबाद जनपद गोरखपुर तथा दिनेश प्रसाद निवासी पिपरपाती कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में राकेश यादव निवासी पिड़रा बाबू थाना हाटा, शमशाद निवासी औरवा थाना हाटा और सोनू यादव निवासी पिपरपाती थाना हाटा भी शामिल हैं। एसपी के मुताबिक इसका खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली हाटा के निरीक्षक वेदप्रकाश राय, एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव, एसआई जगमोहन राय, अजय सिंह, बब्बन सिंह, सत्येंद्र सिंह, सर्विलांस सेल के सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल चंद्रभान आदि शामिल थे।
विज्ञापन




















, अशोक सिंह, रणजीत यादव, शशिकेश गोस्वामी, शिवानंद सिंह, रणविजय सिंह, अंकुर वर्मा, ऋषि, विनोद यादव, बृजेश यादव और रामस्वरूप यादव शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें