फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी को लूटा

Thu, 02 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।  यमुना नदी बांध पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गंगोह के किराना व्यापारी से नकदी और कार लूट ली। बदमाशाें ने व्यापारी और चालक को पीटा तथा बंधक बनाकर खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब आठ बजे गंगोह (सहारनपुर) निवासी मोहित जिंदल स्विफ्ट कार में हरियाणा के करनाल से गंगोह लौट रहे थे। कार को ड्राइवर विकास चला रहा था। जब वह चौसाना क्षेत्र में नाई नंगला जाटान में पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार रुकवा ली। चालक विकास और मोहित की कनपटी पर तमंचा लगाकर उन्हें कार से बाहर निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को पीटा। इसके बाद दोनों के चेहरे और हाथाें को कपड़ेे से बांधकर उन्हें गांव लक्ष्मीपुरा के खेत में फेंक दिया।

बदमाशों ने उनसे 13,670 रुपये की नगदी, घी के तीन टीन और चीनी के कट्टे भी लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर व्यापारी लक्ष्मीपुरा के ग्रामीणों के पास पहुंचे और आपबीती बताई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों की खोज में चेकिंग कराई। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


लूट को चोरी में दर्ज करने पर तुली रही पुलिस ः व्यापारी मोहित और उनके ड्राइवर विकास ने पुलिस को लूट के बारे में सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस खुद की गर्दन बचाने के प्रयास में लगी रही। व्यापारी को पुलिसकर्मी समझाते रहे कि कार चोरी होने की तहरीर दे दो ताकि बीमा कंपनी से क्लेम मिलने में आसानी रहे। शाम तक पुलिस छानबीन करने की बात कहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें