फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट मांगी तो कर लिया अगवा

Tue, 29 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के कांधला में लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार युवक महिला का अपहरण कर ले जाने लगा  तो महिला ने खुद को बचाने               के लिए चलती बाइक से ही छलांग लगा दी। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बुढ़ाना निवासी यासमीन पत्नि महफूज कैराना स्थित नाहिद कॉलोनी निवासी अपने माता पिता से मिलने जा रही थी। कांधला में दिल्ली बस स्टैंड पर जब वह बस का इंतजार कर रही थी, तो बुढ़ाना की ओर से बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचा। उसने कैराना जाने की बात कहकर महिला को बाइक पर लिफ्ट दे दी। इसके बाद वह बाइक को कैराना की जगह बड़ौत की तरफ दिल्ली रोड पर ले जाने लगा। 

महिला ने बाइक सवार युवक से कहा कि यह रास्ता कैराना नहीं जाता है, तो युवक ने बाइक में पेट्रोल डलवाना की बात कही। लेकिन युवक ने बाइक को पेट्रोल पंप पर भी नहीं रोका और बड़ौत की तरफ ही चलता रहा। इसके बाद महिला चिल्लाने लगी, तो आरोपी युवक ने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। खुद को बचाने के लिए महिला ने चलती बाइक से छलांग लगा दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। 
इसका बाद महिला को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव का कहना है कि महिला की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें