फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कर ले फैसला, वरना अंजाम बुरा होगा’

Fri, 19 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांधला। एक वर्ष पूर्व हुए लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होेंने चिट्ठी भेजकर पीड़ित को फैसला न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन


गांव जसाला निवासी ब्रह्म सिंह ने इस मामले में मानवाधिकार और थाने में शिकायत की है। बताया कि एक वर्ष पूर्व घर के बाहर हैंडपंप से पानी भरते समय उसकी पुत्री को गांव के ही मेनपाल, ऋषिपाल पुत्रगण सोरण, अंकुश, अंकित, पंकज पुत्रगण ऋषिपाल अगवा कर ले गए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना कांधला में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मामला तभी से कोर्ट में विचाराधीन है। उसके परिवार पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। दो दिन पूर्व उसके घर डाक से पत्र भेजा गया। जिसमें फैसला न करने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि मै तुम्हें धमकी देता हूं, मैं ही जज हूं, मैं ही वकील, यह मेरा फैसला है। पत्र भेजने वाले ने अंत में अपना नाम आर एस लिखा है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें