फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईख के खेत में मिला कंकाल

Sun, 11 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के चौसाना में दथेड़ा गांव के जंगल में शनिवार  की रात नर कंकाल के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गांव में शनिवार की रात को गांव के ही निकट गन्ने के खेत से खोपड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोपड़ी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओेर दथेड़ा से बीस अक्टूबर को घर से लापता 25 वर्षीय युवक अंकित पुत्र जीवन का कंकाल होने का उसके परिवार ने दावा कर दिया। परिजन रविवार को चौकी पहुंचे परिवार ने पुलिस से जांच की मांग की है।

पीड़ित परिवार की मांग पर चौसाना पुलिस के एसआई बीपीएस रावत मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और गन्ने के खेत में बारीकी से जांच की तथा वहां से हड्डियां, अंगूठी, कपडे़, सिर के बाल, पर्स सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने बाल के मिलने वाले स्थान को खुदवाकर भी देखा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ित परिवार का दावा है कि पड़ताल के दौरान मिलने वाला पर्स व अंगूठी लापता अंकित की है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पारिवारिक कलह में पुलिस को हत्या का संदेह है। पुलिस शुरूआती जांच में बरामद कंकाल की खोपड़ी व अन्य सामानों को देखकर कई बिंदुओं की अलग अलग जांच में जुट गयी है। एसआई रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कंकाल को पुलिस ने डीएनए जांच के लिये भेज दिया है। वहीं लापता युवक के शव के अवशेष होने का दावा सही है या गलत उसकी मिस्ट्री से भी पर्दा डीएनए रिपोर्ट आने पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें