फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में कग्गा का भाई गिरफ्तार, पैरों में लगी दो गोलियां

Sun, 21 Jan 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में बाइक सवार युवकों से लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से गांव हरसाना के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैरों में दो गोलियां लगी है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश मुस्तफा उर्फ कग्गा का भाई है। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जुनेद अपने साथी खालिद के साथ बाइक से गंगोह थानाक्षेत्र के गांव धलापड़ा से गांव लौट रहा था। रविवार रात करीब 8.30 बजे वह ऊन-झिंझाना मार्ग पर काली मंदिर के पास पहुंचा। इस बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर आतंकित करते बाइक सवार को रोक लिया। बदमाशों ने उससे दस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश ऊन की ओर से फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़ितों ने डायल-100 पुलिस को की। बदमाशों द्वारा लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। झिंझाना, ऊन और चौसाना और डायल-100 पुलिस ने बताई गई लोकेशन के अनुसार बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव हरसाना के पास बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को दोनों पैरों में दो गोलियां लग गई। बदमाश को गोली लगने पर उसका साथी खेतों के रास्ते फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अनीस पुत्र जाहिद निवासी बाढ़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर बताया, जबकि फरार बदमाश का नाम जब्बार पुत्र नियाजू निवासी गांव अलीपुरा थाना झिंझाना बताया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अनीस मुस्तफा उर्फ कग्गा का भाई है। बताते चले कि मुस्तफा उर्फ कग्गा ने बिड़ौली चेकपोस्ट पर सिपाही सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके कुछ महीने बाद सहारनपुर पुलिस ने बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। झिंझाना क्षेत्र में लूट कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है, बदमाश को गोलियां लगी है, उससे पूछताछ की जा रही है डॉक्टर अजयपाल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें