फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गैंग के पांच बदमाश किए गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा बाइकों के साथ पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, चार चाकू और नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कैराना रोड स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल की ओर से कस्बे की ओर तीन अलग-अलग बाइकों से कुछ संदिग्ध लोग आ रहे हैं।

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उनको हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से चार चाकू और तीन बाइक सहित नशे की गोलियां बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह ट्रेन में लोगों को चाय और अन्य चीजों में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश कर सामान चोरी कर लेते थे। इनके नाम पोनी, मिंटू, राजपाल  निवासी गांव गढ़ी श्याम व रोहताश राजपाल निवासी गांव गढ़ी दौलत बताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें