फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से चोरी के कैंटर सहित चालक को दबोचा

Mon, 23 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस और करनाल (हरियाणा) से चोरी कैंटर बरामद कर लिया। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


शनिवार रात दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव खंद्रावली के समीप थानाध्यक्ष नरेश कुमार चौहान वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि शामली की ओर से तीन युवक चोरी कर लाए गए कैंटर को बेचने के लिए बड़ौत की ओर जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार शामली की ओर से आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन


चालक ने कैंटर को तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया। पुलिस ने कैंटर रुकवाया, तो उसमें दो आरोपी कूदकर जंगल की तरफ फरार हो गए। कैंटर चालक नसीम पुत्र अख्तर निवासी कुंड़ा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम वीरेंद्र उर्फ फौजी और अंकित निवासी करनाल बताया। पुलिस के मुताबिक कैंटर को हरियाणा के करनाल से चोरी करके लाए थे । थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नसीम को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है, साथियों को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें