फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध बने हत्या का कारण

Thu, 14 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कैराना के अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी गुड्डी चार अप्रैल को घर से बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सात अप्रैल को उसका शव गांव मवीं के निकट यमुना नदी के किनारे पर पड़ा मिला।

पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर तफ्तीश शुरू कर दी। सर्विलांस से पता चला कि गुड्डी को फोन कर बुलाया गया था। यह फोन गांव के ही कुरबान पुत्र मतलूब ने किया था। कैराना पुलिस ने खुरगान चौराहे के निकट से कुरबान व उसके साथी मौसीन पुत्र अकील को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि कुरबान के गुड्डी से अवैध संबंध थे और कई बार उसने पैसे भी दिए थे।
विज्ञापन


इसी के चलते कुरबान ने गुड्डी को करीब 45 हजार कीमत की भैंस दी थी। इसके बावजूद भी गुड्डी अपनी लड़की शादी के लिए 20 हजार ओर की मांग कर रही थी। लगातार मांग करने से कुरबान ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और अपने साथ मौसीन, रामेंद्र, अंकुश को लिया। जिसके बाद उन्होंने चार अप्रैल को गुड्डी का गला दबाकर हत्या कर दी और शव यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 

गुड्डी का भतीजा है फरार आरोपी रामेंद्र
आरोपी कुरबान ने बताया कि गुड्डी के भतीजे रामेंद्र के अपने ही परिवार की एक महिला के साथ संबंध थे। जिसका पता गुड्डी को लग गया था। उसने इस बारे में महिला और रामेंद्र के परिजनों को बता दिया था। इसी बात का वह गुड्डी से बदला लेना चाहता था। कुरबान की दुकान पर बैठकर ही उन्होंने गुड्डी की हत्या करने की योजना बनाई। 
विज्ञापन


पैसों का नहीं लगा पता
जिस समय गुड्डी घर से गई थी तो वह 50 हजार रुपये लेकर निकली थी। पुलिस को उन पैसों का पता नहीं लग सका है। आरोपियों ने भी पैसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एसपी ने बताया कि गुड्डी ने शादी के सामान के लिए दुकानदारों को एडवांस दे दिया था। उसका पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें