फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िकशोरी को अगवा कर ले गए बदमाश

Sat, 18 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
झिंझाना। गांव खानपुर कलां में हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी के चाचा को तलवार से हमलाकर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव खानपुर कला निवासी सलेक ने शुक्रवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात दो बाइकों पर सवार पांच लोग उसके घर पहुंचे। घर पर उसकी बेटी अनीता (16) अकेली थी। आरोपी उसकी बेटी को उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान उसका भाई पूरण मौके पर पहुंच गया और अपहरण करने वालों का विरोध किया। 

आरोपियों ने पूरण पर तलवार से हमला कर दिया और दहशत फैलाने के लिए तमंचे से हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी अनीता को अगवा करके ले गए। घटना की सूचना पर झिंझाना थाना पुलिस ने घायल पूरण को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों हरिओम, अलूमा, पोदल, राजकुमार और जलंधर के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


मामले की जांच करने के साथ ही लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। उधर, घटना के बाद से सलेक का परिवार में दहशत व्याप्त है। परिजनों का कहना है कि लड़की का अपहरण करने आए आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि पुलिस कार्रवाई की, तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें