फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Dec 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
थानाभवन। एक सप्ताह पूर्व ग्राम सोंता में हुई शाइन की हत्या में मृतक के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मृतका के पति, ससुर और जेठानी को नामजद कराते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


विगत मंगलवार को हींड-सोन्ता मार्ग पर पुलिया के पास पुलिस को प्रात: के समय खून से सना एक महिला का शव मिला था। महिला की शिनाख्त बाद में ग्रामीणों ने गांव सोंता निवासी शहजाद की 22 वर्षीय पत्नी शाइन के रूप में थाने में की थी। मामले में पुलिस ने शहजाद से पूछताछ कर मृतका के परिजनों को बुलंदशहर के थाना अगोता के गांव जोलीगढ़ में परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतका के परिजन सांय के समय थाने पहुंचे तथा वहां से शव के पोस्टमार्टम के लिए शामली चले गए थे। \

मृतका के पिता बाबर खा ने सोमवार को थाने पहुंच तहरीर देते हुए बताया उसने अपनी दो बेटियों शाइन व रेशमा की शादी 28 सितंबर 2016 को तरीकत के दो पुत्रों शहजाद और तहमीर के साथ की थी। दोनों भाई पेशे से ट्रक ड्राईवर हैं। शादी के बाद से ही ये लोग ट्रक खरीदने के लिए सात लाख की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

जिसका शाइन विरोध करती थी। निकाह के दस दिन बाद ही इन्होंने शाइन के साथ मारपीट कर मायके भेज दिया था। 

23 नवंबर को ये लोग हमारे घर आये और अतिरिक्त दहेज न मांगने का वादा कर शाइन को सोंता ले आये थे। बाबर खा ने पति शहजाद, ससुर तरीकत व जेठानी माजदा पत्नी जिशान पर अतिरिक्त                  दहेज की मांग पूरी न होने पर            शाइना की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थानाप्रभारी नरेश               कुमार सिंह ने बताया शव को देखकर मामला उसी दिन संदिग्ध लग रहा था। आरोपियों के खिलाफ                 मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें