शामली। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हरेक पहलू पर पुलिस काम कर रही है। इसी कड़ी में एसपी ने जिले में सभी हिस्ट्रीशीटर तथा पंजीकृत गैंगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके संबंध में थानाध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला शामली में करीब सात सौ हिस्ट्रीशीटर है तथा कई गैंग है। चुनाव में ये व्यवधान पैैदा कर सकते हैं। एचएस चुनाव को प्रभावित न कर सके इसके लिए पुलिस ने पर इन पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधी और पंजीकृत गैंग का डाटा एकत्र कर उनका सत्यापन शुरू कर दिया है तथा उन पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
एसपी से सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर जिला पुलिस ने एचएस का सत्यापन शुरू कर दिया है। एसपी डा. अजयपाल शर्मा का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर सभी हिस्ट्रीशीटर पर नजर रखी जा रही है। जो एक्टिव हिस्ट्रीशीटर है पर उस कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में हर थाने में एक अस्थाई चेकपोस्ट बनाकर वहां पर पुलिस अर्द्घसैनिक बलों के साथ चेकिंग अभियान चलाया करेगी ताकि किसी भी सूरत में कोई बदमाश न बच सके।