फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारुण हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Jan 2017 12:15 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
कैराना। एक सप्ताह पूर्व ग्राम मलकपुर में लेनदेन के विवाद को लेकर की गई हारुण की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एक आरोपी जेल जा चुका है।
विज्ञापन


आठ दिन पूर्व मलकपुर निवासी हारुण को फोन पर घर से बुलाकर मलकपुर के जंगल में छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी। सात जनवरी को उसका जंगल में शव मिला था। पुत्र शोएब ने कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन पूर्व पुलिस ने हारुण की हत्या के मामले में मलकपुर निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

पुलिस के अनुसार हारुण, पप्पू, उसका भाई राजू निवासी मलकपुर और राशिद निवासी गंदराऊ तथा दो अन्य स्मैक पीने के आदी थे। हत्या की रात सभी ने नशा किया और पैसों के लेनदेन पर हारुण से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी। रविवार को हारुण की हत्या के दूसरे आरोपी शमीम निवासी मौहम्मदपुर राई को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें