फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए गोतस्कर

Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली के कैराना के गांव मन्नामाजरा में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोतस्करों को घेर लिया। पुलिस को देखकर गोतस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद करने के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की दोपहर कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा के जंगल में गोवध किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल के रास्ते से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 60 किलो गोमांस, खाल, अवशेष, छुरी और अन्य सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मांस का चिकित्सक से परीक्षण कराया, जिसमें गाय का मांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मांस को गड्ढे में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मन्नामाजरा निवासी तसव्वर, शौकीन और बिलाल के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें