फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरों ने मांगी थी गारमेंट व्यापारी से रंगदारी

Thu, 17 Mar 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। रेडिमेड गारमेंट स्टोर के संचालक से रंगदारी मांगने वाले दो शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी व्यापारी की दुकान पर ही पिछले कई सालों से नौकरी कर रहे थे। रंगदारी मांगने के मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने इसका खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 12 मार्च को मोहल्ला आर्यपुरी निवासी रेडिमेड गारमेंट स्टोर के संचालक कपिल बंसल के भाई अतुल के मोबाइल पर कॉल कर पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

 पुलिस ने कॉल आने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जिसमें पता लगा कि सुमित शर्मा पुत्र जयपाल शर्मा निवासी रामलीला टीला जिला मुजफ्फरनगर के नंबर से कॉल की गई है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सुमित ने बताया कि उसके मोबाइल से रोहित कौशिक पुत्र कृष्णकांत कौशिक निवासी गुजारितयान ने कॉल की थी। जिस पर पुलिस ने रोहित को भी दबोच लिया। 
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोहित ने यह योजना अपने दो अन्य साथियों दीपक व अनिल उर्फ डैनी निवासी गुजरातियान के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने दोनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन   वह फरार हो गए। पुलिस ने         सुमित के कब्जे से रंगदारी मांगने में प्रयोग किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी पिछले कई सालों से बंसल गारमेंट पर काम कर रहे थे। काम करते समय ही कारोबार क देखते हुए उन्होंने रंगदारी मांगने का प्लान तैयार कर लिया।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक ने केस का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें