फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुरकान को जमानत दिलाने वालों से की पूछताछ

Sat, 24 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
कैराना। जमानत होने पर जेल से छूटकर आए फुरकान के चार जमानतियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। जमानती वृद्ध और महिला होने के कारण पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। वहीं फुरकान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। 
विज्ञापन


दो साल पूर्व विनोद सिंघल की हत्या के आरोप में फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। डेढ़ महीना पूर्व ही जमानत मिलने पर फुरकान जेल से बाहर आ गया। इसके बाद एक सितंबर से कैराना में रंगदारी के कई मामले एकाएक सामने आए, तो पुलिस में हड़कंप मच गया। रंगदारी के मामलों को लेकर पुलिस की जांच फुरकान पर गई, जिसके चलते पुलिस ने फुरकान के भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा भी किया।

उधर, फुरकान पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जमानतियों की पड़ताल शुरू कराई। इसी के चलते शनिवार को पुलिस ने फुरकान और अन्य बदमाशों को जमानत कराने में मद्द करने वाले चार लोगों को पकड़ा। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। फिर उन्हें छोड़ दिया गया। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि फुरकान को जमानत दिलाने वाले 80 साल का बुजुर्ग और महिलाएं थी। जिस कारण उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


रंगदारी मांगने का मामला प्रेम-प्रसंग का निकला

शामली। प्रेमी युगल के खिलाफ फैसले देने में यूपी वेस्ट में अमूमन खाप के ही तुगलकी फरमान सुनाई देते थे, लेकिन अब पुलिस भी शायद इसकी दुश्मन दिखाई दे रही है। शामली में रंगदारी के दर्ज मुकदमे की तफ्तीश की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने आरोपी को रंगदारी में जेल भेज दिया। जेल गए युवक के परिजनों ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

शहर कोतवाली के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति से फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि व्यापारी की पुत्री से रंगदारी मांगने वाले आरोपी का पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस के सामने सारे तथ्य खुलकर सामने आ गए, लेकिन पुलिस ने आरोपी युवक को रंगदारी के मामले का आरोपी बताते हुए चालान कर दिया।

शनिवार को आरोपी युवक के परिजन एएसपी अनिल कुमार झा से आफिस पर मिले और आरोपी अभिषेक को निर्दोष करार देते हुए कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने बताया कि यह खुलासा जांच का अंत नहीं है, आफिसर की जांच में आगे जो आएगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

एक महीना तक पुलिस को घुुमाया 
शामली कोतवाली में व्यापारी ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया। जांच में पता चला कि जिस नंबर से रंगदारी मांगी गई वह पीड़ित व्यापारी की आईडी पर ही था। यहीं नहीं पुलिस के अनुसार जिस व्यापारी से रंगदारी मांगी गई उसको पता था कि यह नंबर किसका है, बावजूद इसके पुलिस को शुरू में नहीं बताया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें