फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का करेंगे पालन

Mon, 16 Nov 2015 12:40 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात माह के दौरान सड़क हादसों में मृतकों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी समेत जिलास्तरीय अधिकारियों-गण्यमान्य लोगों ने यातायात के नियमों का पालन करने    की     शपथ ली।
विज्ञापन


रविवार की शाम पांच बजे यातायात माह के दौरान नगर के एसटी तिराहे पर सड़क हादसों में मरे लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर डीएम ओपी वर्मा, एसपी विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र, डीआईओएस एमएम सिद्दीकी वीवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एसके आर्य, सिल्वर बैल्स स्कूल के अजय कुमार संगल विजय कुमार, प्रदीप गोयल, प्रमुख व्यापारियों समेत शहर के गण्यमान्य लोगों ने यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।

एआरटीओ मो. कय्यूम ने बताया कि सोमवार को यातायात माह के दौरान वीवी इंटर कालेज से सुबह आठ बजे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा। दौड़ के बाद वीवी इंटर कालेज में कला प्रतियोगिता होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देकर शपथ दिलाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें