शामली। नगर के दवा व्यापारी कमल पर फायरिंग प्रकरण के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से एक पिस्टल तथा दो तमंचे बरामद किए है। हालांकि एक आरोपी बाइक सहित फरार हो गया। पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
21 जून को नगर के कमल मेडिकल स्टोर पर फायरिंग की गई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में दो को जेल भेजा जा चुका है। जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे थे। 26 जून को व्यापारियों को मुखबिर से सूचना मिली कि बुढ़ाना तिराहे से मैली रोड़ होते हुए कांधला पटरी से बदमाश जाएंगे। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने इस दौरान घेराबंदी कर सुमित पुत्र विनोद निवासी इस्लामपुर घसौली कांधला तथा रजत पुत्र शिवकुमार निवासी कादी खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान उनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर नाला पटरी पर स्थित किताबों की दुकान से व्यापारी लाला घनश्याम दास के पास से एक तमंचा बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि 20 जून को मुख्य साजिशकर्ता सचिन पुत्र सेंसरपाल ने रजत को फोन करके दो पिस्टल एक तमंचा लेकर शामली सुमित को मिलने के बारे कहा। जिस पर रजत हथियारों समेत सुमित से मिला और उसके बाद दोनों लाला घनश्याम की दुकान पर आए और हथियार वहीं पर रख दिए।
उसके बाद दोनों ने कमल मेडिकल स्टोर की रैकी तथा दोनों खाना खाने के बाद सचिन के पिता सेंसरपाल से कमला कॉलोनी में मिले और रैकी की। अगले दिन दोनों ने घनश्याम के पास से पिस्टल और तमंचा लिया और अपने साथियों साथ मेडिकल स्टोर पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली सुमित छूती हुई निकल गई। जिस पर सभी हड़बड़ा कर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने मामले में तीनों से पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।