शामली सीएचसी में उपचार करातीं बनत की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में बनत के मोहल्ला पटेलनगर निवासी एक युवक मोहल्ले की ही किशोरी के साथ छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि इस बात को लेकर जब किशोरी पक्ष के लोग शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ इसमें दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों ाके अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि माहौल पर नजर रखी जा रही है।