फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

Mon, 18 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। गांव बलवा में राशन की दुकान को लेकर हुए बवाल के मामले में फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। रविवार को कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। 
विज्ञापन


बीते सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में राशन की दुकान के आवंटन को बुलाई गई खुली बैठक में बवाल हो गया था। एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधानपति कुलबीर समर्थक अरविंद और दूसरा पक्ष नाथीराम था।

बवाल के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें नाथीराम पक्ष से ऋषिपाल, पाल्ला, अनुज, कैलाशो छर्रे लगने से घायल हो गए थे। नाथीराम की ओर से दी गई तहरीर पर प्रधानपति कुलबीर पुत्र पूरणदास, सोनू उर्फ संदीप, अनिल, विकास पुत्र रामदास, नरेश पुत्र टिक्का, अरविंद पुत्र करण सिंह, विनोद पुत्र कलम सिंह, जीशान पुत्र इसाक के खिलाफ लूटपाट और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल व संदीप को जेल भेज दिया था। रविवार को कोतवाली पुलिस को गांव में आरोपियों के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि आरोपियों की सूचना पर पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें