फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Tue, 12 Jan 2016 12:42 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन । क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी भाग निकला। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव में आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी समय उसके पास मोहल्ले का एक युवक नाहर सिंह आया और बच्ची को बहला फुसलाकर ईख के खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी वहां से भाग गया। लहूलुहान हालत में बच्ची रोते हुए किसी तरह घर तक पहुंची तथा परिजनों को जानकारी दी।

परिजन बच्ची को लेकर  शामली चिकित्सालय पर पहुंचे,  जहां चिकित्सकों ने पुलिस का मामला बताया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। थानाप्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें