फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर दबोचा, चोरी की आठ बाइक बरामद

Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी करके लाई गईं आठ मोटर साइकिलें बरामद की हैं। 
विज्ञापन


कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर खुरगान रोड गंदराऊ मोड़ के पास वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की।

दो बाइकों पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया, तो एक युवक अपनी बाइक गिराकर खेतों के रास्ते फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी महबूब कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर का रहने वाला है, जबकि फरार हुआ उसका साथी शैमून भी इसी गांव का है। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने महबूब की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की अन्य तीन बाइकें तथा शैमून के घर से भी तीन बाइकें बरामद कीं। महबूब ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन दोनों ने आठ मोटर साइकिलों को गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली क्षेत्र से चोरी किया है। वहीं, दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महबूब को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें