फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में संघर्ष

Mon, 25 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला बनखंडी में शनिवार रात दो पक्षों में छेड़छाड़ को लेकर हुई लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और कई लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से आई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बनखड़ी निवासी इकराम और फिरोज पक्ष के लोगों के बीच शनिवार की रात छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि फिरोज पक्ष ने लाठी-डंडों से लैस होकर इकराम के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में इकराम, खालिद, दानिशा सहित पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ले में संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने इकराम की ओर से आई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें