फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को तलाक दिया

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dowry
विज्ञापन
थानाभवन)। दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर आरोपी ने महिला को तीन बार तलाक  कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की सूचना पर पहुंचें परिजनों ने थाने पहुंच तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


थानाभवन के गांव  हिंड निवासी रियाज ने अपनी पुत्री रूबीना का निकाह चार वर्ष पूर्व जलालालबाद चौकी के मोहल्ला नानूपुरा निवासी व्यक्ति के साथ किया था। निकाह के समय वह सऊदी अरब में नौकरी करता था।

मंगलवार को थाने परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता रूबीना ने पुलिस को दी तहरीर दी कि निकाह के  कुछ दिनों बाद ही उसका पति सऊदी अरब से लौट आया तभी से कोई काम नहीं करता। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी पति व ससुराल के लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए उससे अपने मायके से खर्च के नाम पर पैसे मंगवाते थे। 
विज्ञापन


आरोप है जब महिला ने  परिजनों की पैसे देने में असमर्थता बताई, तो आरोपियों ने महिला के साथ  मारपीट की। वहीं, पति ने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से  निकाल दिया। उधर, इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें