फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाबदर को पुलिस ने कर दिया अधमरा

Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी निवासी एक जिला बदर पर पुलिस का कहर टूट पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने उसको अवैध रूप से उठाया तथा उसके बाद छोड़ने के नाम पर रुपये की मांग की। रुपये नहीं दिए तो पुलिस ने उसको जमकर पीटा और फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाबरी थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी निवासी मिंटू पुत्र जगवीर के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला बदर की कार्रवाई कर रखी है। आरोप है कि शनिवार रात पुलिस कर्मियों ने        उसे हिरासत में ले लिया और चौकी पर ले आए। परिजनों को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद परिजन चौकी पर पहुंचे। 

आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने मिंटू को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। परिजन रुपये नहीं होने की बात कहते हुए वापस आ गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मिंटू को खूब पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसको रविवार सुबह पांच बजे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने इंसाफ तथा आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ सिटी आफिस पर एएसपी से मुलाकात की। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि मामला सत्य है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है, जांच कराई जाएगी। जो पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार झा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें