फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री का खुला फर्जी फेसबुक अकाउंट, विज चिंतित

Mon, 17 Oct 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
मंत्री का खुला फर्जी फेसबुक अकाउंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
किसी व्यक्ति ने खेल मंत्री अनिल विज के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला है। इसका खुलासा खुद मंत्री अनिल विज ने रविवार देररात ट्वीट के जरिए किया है। मंत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उनके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक अकाउंट खोला है।  जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इस फेसबुक की प्रोफाइल फोटो पर मंत्री अनिल विज कैबिनेट पद की शपथ लेते हुए दिखाए गए हैं, जबकि फेसबुक अकाउंट का नाम भी अनिल विज है। अभी इस फेसबुक अकाउंट कुछेक फ्रेंड लिस्ट शो हो रही है, जिसमें अधिकतर लोग अंबाला से ही ताल्लुक रखते हैं। अनिल विज भी इस फेसबुक अकाउंट को देखकर दंग हैं, क्योंकि फेसबुक अकाउंट उन्हीं के नाम और प्रोफाइल फोटो के साथ खोला गया है। इसी चिंता के चलते उन्होंने फटाफट से ट्वीट कर ये जानकारी दी है कि उनका नकली फेसबुक अकाउंट खुल गया है, जिससे उनका कोई ताल्लुक नहीं है। उधर, फिलहाल इस मामले में इलाका पुलिस का कहना है कि अभी मंत्री की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। मंत्री विज यदि इस मामले में शिकायत करते हैं तो जरूर इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें