फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थान पर कब्जे के विरोध में हंगामा

Thu, 15 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौसाना। गांव पठानपुरा में कुछ लोगों ने देवस्थान पर कब्जा कर लिया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और देव स्थान को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ लोग देव स्थानों पर कूड़ा, मिट्टी आदि डालकर कब्जा कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को गंदगी से गुजरकर देव स्थान तक जाना पड़ता है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। एसडीएम ऊन अवधेश कुमार ने अभिलेखों की जांच कर जल्द से जल्द देव स्थान की भूमि को  कब्जा मुक्त कराने के आदेश  दिए।

आरोपियों ने इसके बावजूद भी देव स्थान पर गंदगी डालनी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सुमेर, सुरेश, राजकुमार, जयसिह, श्यामलाल, रामपाल, मेशो, गुरमेज, राजू, पाल्ली, मुकेश, अंकित, कल्लू, सतवीर, बिट्टू, बलवीर, राजेंद्र, प्रदिप, संदीप, मांगेराम, तेलपाल, दीपक कुमार, विजयपाल, योगेश, सोनू, अशोक ,विकास, दिनेश,  कस्तूरी, लीलावती, कश्मीरी, संतोष, कविता, कमलेश, बबीता, बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें