दो माह पूर्व हसनपुर लुहारी में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा तथा डकैती के दौरान लूटी गई रकम में से एक लाख रुपये बरामद किए है।
शनिवार को एएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी को हसनपुर लुुहारी में रजनीश कुमार उर्फ मोने और उनके किराएदार वीर सिंह के घर पर बदमाशों ने लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में आबिद, मुर्सलीन, नफीस, अनीस, शौकीन, अंसार सहित 14 बदमाशों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सत्संग भवन हसनपुर लुहारी जलालाबाद रोड़ पर बदमाश है।
पुलिस ने दोनों को घर लिया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी वांछित शौकीन पुत्र यासीन निवासी हसनपुर लुहारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सलीम पुत्र अलीहसन निवासी खादरवाला मुजफ्फरनगर हाल निवासी देहरादून फरार हो गया।
पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, एक जोड़ी पाजेब, एक जंजीर पीली धातू और एक लाख रुपये बरामद हुए है। एएसपी के अनुसार पकड़ा
गए बदमाश पर पांच हजार का इनाम है। अधिकारियों ने पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।