फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल

Sun, 21 Apr 2019 11:49 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। संघर्ष में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में इफ्तेेखार और इस्लाम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चलने से दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। इस मामले में इफ्तेखार पक्ष की तरफ से उनके पुत्र अहमर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात उसके चाचा मनव्वर, पिता इफतेखार वीवी इंटर कालेज रोड पर अपने ट्रक के पास खड़े होकर ट्रांसपोर्ट का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के इस्लाम, इसाम, सुहैल, मुरसलीन, साहिब, साकिब, मेहरबान, अहसान, मेहरइलाही ने रंजिशन अचानक धारदार हथियार और तमंचों से हमला बोल दिया। हमले में उनके पिता और चाचा दोनों गंभीर घायल हो गए।

शोर सुनकर आए ओसामा और तहसीम को भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपी उनके घर पर पहुंचे और फायरिंग कर महिलाओं को भी जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष के इस्लाम का कहना है कि उनका पुत्र
विज्ञापन

सुहैल वीवी इंटर कालेज रोड पर स्कूटी से जा रहा था, उसी समय इफ्तेखार पक्ष ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

इसे लेकर हुई कहासुनी के बाद इफ्तेखार पक्ष के लोगों ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इस्लाम, सुहेल और इसाम घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। उसी को लेकर यह विवाद हुआ है। इफ्तेखार पक्ष के गंभीर चोट होने के कारण उनके पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दूसरे पक्ष की अभी तहरीर नहीं मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें