फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद पुलिस ने छापा मारकर लूट का सीमेंट बरामद किया

Sun, 09 Oct 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने दो जगह छापा मारकर लूट का सीमेंट बरामद किया है। छापे की सूचना पाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीमेंट के कट्टे अपने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


जलालाबाद के मोहल्ला कोटला में थानाभवन एसओ साहब सिंह, जलालाबाद चौकी प्रभारी संदीप कुमार को सूचना मिली कि जलालाबाद में बड़ी मात्रा में लूट का सीमेंट उतारा गया है। पुलिस ने शुक्रवार रात कस्बे में एक आवास पर छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में माईसैम कंपनी का सीमेंट बरामद कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की निशान देही पर ही थानाभवन पुलिस ने पड़ोस में ही दूसरे व्यक्ति के आवास पर छापा मारा। वहां से भी बड़ी मात्रा में सीमेंट के कट्टे बरामद किए। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने ही पूछताछ में सीमेंट से भरे ट्रक लूट की जानकारी दी है। जिसके आधार पर लूटा गया खाली ट्रक गढ़ीपुख्ता से बरामद कर लिया गया। अन्य कई आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेरठ क्षेत्र से दो दिन पूर्व माईसैम कंपनी का सीमेंट से भरा ट्रक लूटा गया था। सीमेंट जलालाबाद व आस पास के क्षेत्र में सस्ते दामों पर बेचा गया है जबकि थानाभवन पुलिस लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते फिलहाल पूरी जानकारी देने से बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें