फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक को अगवा किया  

Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शामली के कांधला में पिस्टल से आतंकित करके कुछ लोग नाला गांव से युवक को जबरन कार में डालकर ले गए। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर आहत पीड़ित के परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

गांव नाला निवासी रोकी पुत्र सुरेशपाल ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि उसका भाई विक्की पंवार बुधवार शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने के लिए निकला था। इसी बीच कार सवार सात लोग आए और पिस्टल तानकर उसके भाई को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने इसकी सूचना यूपी 100 डायल पुलिस के साथ ही कांधला थाना पुलिस को दी, लेकिन कांधला थाने में मामले में शामली से पता करने की बात कह कर टाल दिया। रोकी ने अंदेशा जताया कि उसके बडे़ भाई के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है। इस कारण उसका परिवार डरा सहमा है। रोकी ने शिकायती पत्र में शामली पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा कर अपने भाई को सकुशल बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। वहीं, विक्की का पता नगीं चल पाने के कारण उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य न्याय नहीं मिलने पर पुलिस के रवैये से काफी नाराज है। परिवार के सदस्यों को अब उच्चाधिकारियों से न्याय का भरोसा है। परिवार के सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि शीघ्र से शीघ्र इस मामले में कार्रवाई कर युवक को ले जाने वालों का पता लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें