फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा गांव के बूथ पर लाठीचार्ज

Wed, 14 Oct 2015 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दूसरे चरण के लिए कैराना ब्लाक में हुए चुनाव में अतिसंवेदनशील गांव भूरा में पूरा दिन हल्की झड़प होती रही। कभी फर्जी वोट डालने को लेकर, तो कभी बूथ कैप्चरिंग का प्रयास। पूरा दिन पुलिसकर्मी मतदान केंद्र के आसपास से भीड़ को खदेड़ने में लगे रहे। इस दौरान पुलिस व  पीएसी ने मतदान केंद्र के अंदर           से भीड़ को भगाने के लिए  लाठीचार्ज भी किया।
विज्ञापन



कैराना ब्लाक में अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में रखे गए भूरा में मतदान के दौरान दिन भर हंगामा होता रहा। यहां इस्लामिया रसीदिया मदरसे में बने बूथ पर सुबह करीब साढ़े सात बजे ही वोट डालने को लेकर प्रत्याशी समर्थक आपस में भिड़ गए। जिससे वहां जमकर हंगामा हो गया। पुलिस व पीएसी ने हंगामा कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजीं। जिसके बाद कुछ देर के लिए माहौल शांत हो गया।

दोपहर करीब 12 बजे एक बार फिर मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। जब एक प्रत्याशी समर्थकों द्वारा तमंचे लेकर मतदान केंद्र के अंदर घुसने का प्रयास किया गया। इसे देखकर बाहर खड़े दूसरे पक्ष ने शोर मचा दिया। जिससे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गाली गलौज होने लगी, जिसके बाद पुलिस व पीएसी ने लोगों को वहां से भगाया। 
विज्ञापन


इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। दोपहर दो बजे तक हल्की नोंकझोंक के बीच मतदान चलता रहा। तभी करीब डेढ़ बजे कैराना से कुछ लोग गाड़ी से मतदान केंद्र पर पहुंचे। जिससे फिर हंगामा हो गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से भगाकर किसी तरह स्थिति को संभाला। वहां मौजूद एजेंटों ने कैराना से आए लोगों पर बूथ कैप्चरिंग करने के प्रयास का आरोप लगाया।

बाद में वहां एडिशनल एसपी वीके मिश्र व एडीएम भरत पांडे पहुंचे और उन्होंने किसी भी मतदाता को बिना आईडी के मतदान केंद्र के अंदर नहीं घुसने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें