फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 04 May 2017 12:08 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
chori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला सरवरपीर पंसारियान में बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मोहल्ला सरवरपीर पंसारियान निवासी अनीस मंगलवार को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान निवासी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार सुबह जब वह शामली लौटे, तो मकान का ताला टूटा मिला तथा अंदर सामान खुर्द बुर्द था। इसके बाद अनीस ने शामली कोतवाली पुलिस को मकान में चोरी की सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अनीस ने बताया कि उसके मकान से ढाई लाख रुपये नकदी, सोने की अंगूठी, कुंडल, चांदी के पाजेब तथा दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। अनीस ने बताया कि कुछ दिन बाद ही उसके परिवार में लड़की की शादी होनी है, जिसके लिए पैसा और जेवरात एकत्र किए हुए थे। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


चोरों ने घर को खंगाल डाला  
कैराना। मोहल्ला ख्वाजबक्श निवासी मुनव्वर ने   कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने बागपत जिले में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। नतीजतन वह अपने मकान का ताला बंद करके परिवार सहित बागपत गया हुआ था। मंगलवार रात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ लिया तथा घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े तथा एक लाख 65 हजार की नकदी भी चोरी कर ली। बुधवार सुबह मकान का ताला टूटा मिलने पर पड़ोसी शहजाद ने उसे फोन पर सूचना दी, जिसके बाद वह कैराना पहुंचा। मुनव्वर ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें