फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हाईवे पर बाइक लूटी

Sat, 08 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की बाइक लूट ली और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नौशाद पुत्र हनीफ निवासी बुढ़ाना की शादी कांधला क्षेत्र के गांव राजपुर गढ़ी में हुई है। शुक्रवार को नौशाद की माता हादसे में घायल हो गई थी। नौशाद बाइक से सास को देखने के लिए राजपुर गढ़ी गया था। जहां पर उसे पता चला कि उसकी सास शामली अस्पताल में भर्ती है।

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जब वह दोपहर करीब ढाई बजे बलवा और लिलौन गांव के बीच पहुंचा तो दो बदमाशों ने उसको हथियारों के दम पर रोक लिया और बाइक छीनने का प्रयास किया। नौशाद उनसे भिड़ गया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक लूटकर फरार हो गए।  पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। सूचना पर सीओ सिटी निशांक शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित से बात की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें