फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली तार जुड़वाने पर प्रधानपति को गोली मारी

Fri, 07 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सराय कमालुद्दीनपुर गांव में बिजली तार जोड़ने के विवाद में प्रधानपति को गोली मार दी गई। उनको गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। ग्राम पंचायत दोलतियापुर के मजरा सराय कमालुद्दीनपुर गांव में मुस्लिम आबादी के बीच बिजली नहीं आ रही थी। इस क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग जान-बूझकर ट्रांसफार्मर के पास से कनेक्शन काट देते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात कुछ लोगों के साथ प्रधान नाजिमा के पति यासीन कमल किशोर के घर के पास लगे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जुड़वा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। तमंचे से फायरिंग भी हुई। प्रधानपति के कंधे के पास हाथ में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस पहुंच गई। आसपास के थानों की फोर्स भी बुला ली गई।

प्रधान की तहरीर पर गांव के कमल किशोर, कमलेश, मोनू एवं ओमप्रकाश के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें