फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने छात्रा पर फेंका तेजाब 

Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
acid
विज्ञापन
शामली। बाइक सवार युवकों ने झिंझाना क्षेत्र में बिडौली यमुना पुल के पास छात्रा पर तेजाब फेंक दिया। छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई, जिसको शामली के निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया। सरेराह एसिड अटैक की घटना से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन


छात्रा सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव रणदेवा की रहने वाली थी। वह सहारनपुर स्थित कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मां के साथ करनाल स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। शामली से बस में बैठकर वह करनाल रोड स्थित बिडौली यमुना पुल तक पहुंची। वहां से पैदल यमुना पुल पार कर वह करनाल के लिए बस में सवार होने लगी। इसी बीच करनाल की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों की मदद से छात्रा को एंबुलेंस में शामली के बोहरा नर्सिंग होम लाया गया। वहां चिकित्सकों ने छात्रा को गंभीर हालत के चलते मेरठ अथवा दिल्ली ले जाने की सलाह दी।

इसके बाद छात्रा को दिल्ली ले जाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। छात्रा पर तेजाब क्यों फेंका गया, इसका पता नहीं चल सका है। उधर, झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह का कहना है कि घटना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। बिडौली चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछा गया, उन्होंने भी घटना होने से इंकार किया है। हो सकता है कि घटना करनाल (हरियाणा) क्षेत्र में हुई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें