फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातघर और देवस्थान के विवाद में दो पक्ष भिड़े

Tue, 28 Mar 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।गांव नौजल में बारातघर और देवस्थान की तीन बीघा भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने ले आई, जहां अतिक्रमण हटाने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन


गांव नौजल में राजवाहे के पास तीन बीघा भूमि है, जिसमें सवा दो बीघा भूमि बारात घर और पौन बीघा भूमि देव स्थान की पड़ी है। आरोप है कि भूमि पर कुछ  ग्रामीणों ने अवैध कब्जे के लिए उपले लगाए हुए है और पशु आदि बांध रखे है। जबकि ग्राम पंचायत उस पर बारातघर बनाना चाह रही है। ग्राम प्रधान अनिरुद्घ ने बताया कि सोमवार को उन्होंने बारात घर और देवस्थान निर्माण कराने के लिए आरोपियों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।

आरोप है कि अतिक्रमण करने वाले  कुछ लोग आपस में भिड़ गये। कहासुनी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों  के ब्रह्मजीत, कुशलपाल और कुलदीप आदि को थाने ले आई। पुलिस प्रशासन की सख्ती को देख दोनों पक्षों में अतिक्रमण हटवाने को लेकर समझौता हो गया। इसके बाद मौके पर देवस्थान और बारात घर निर्माण के लिए नींव आदि खुदवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें