शामली में कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव बहावडी में घर में घुसकर दो भाइयों पर गोली बरसी दी गई। एक युवक गोली लगने पर गंभीर घायल हो गया, जबकि उसके भाई ने भागकर जान बचाई।
सोमवार रात करीब साढे नौ बजे बहावडी गांव निवासी चरण सिंह के बेटे रूपेंद्र और हरेंद्र घर में थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों को लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने रुपेंद्र और हरेंद्र पर तमंचे से फायर किये। रूपेंद्र को सीने में एक गोली लगी, जबकि हरेंद्र वहां से भागकर कमरे में घुस गया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।
घायल को अस्पताल लाया गया, इसी दौरान शामली कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंच गए। उधर घायल रूपेंद्र गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। घटना के गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि अभी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, मामले की जांच की जा रही है ।