निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में सोमवार की देर शाम आटोरिक्शा में बैठकर शराब पीने से मना करने पर दो अलग-अलग समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मनबढ़ों ने पीटकर एक पक्ष के दो युवकों को घायल कर दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए घायलों ने जाम लगाया तो मनबढ़ उन्हें दोबारा पीटा और ब्रेंच आदि तोड़ डाला।
पुलिस बुथ के सामने हुई घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सीओ सदर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और मामला शांत कराया।
फरिहां गांव निवासी जेडी यादव (20) सोमवार की शाम अपना आटोरिक्शा फरिहां बाजार में खड़ा कर सवारी ढूंढ रहा था। उसके साथ शैलेंद्र यादव (20) भी मौजूद था। तभी गांव के तीन दूसरे समुदाय के लड़के पहुंचे और आटोरिक्शा में बैठकर शराब पीने की बात कहे। जेडी और शैलेंद्र ने इसका विरोध किया।
इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और दूसरे समुदाय के मनबढ़ों ने जेडी और शैलेंद्र को लात, घूसों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस बुथ के सामने घटना हुई, लेकिन पुलिस मौन रही। इससे नाराज लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया।