फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी व्यापारी से मारपीट कर 55 हजार रुपये लूटे

Sun, 05 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
loot - फोटो : अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन
शामली। बधेव में उधार के रुपये देने आ रहे सहारनपुर निवासी लकड़ी व्यापारी से पांच बदमाशों ने 55 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन


सहारनपुर के गांव ताताहेड़ी निवासी इरफान लकड़ी व्यापारी है। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव बधेव निवासी एक किसान के उसने पेड़ खरीदे थे। जिसकी रकम चुकाने के लिए वह शनिवार को बधेव आ रहा था। व्यापारी के अनुसार शनिवार को जब वह टिटौली से बधेव जाने वाले रास्ते पर मुड़ा तो कुछ दूर जाने के बाद पांच बदमाशों ने उसको रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 55 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान इरफान ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श मंडी पुलिस के एसआई रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित से लूट के संबंध में पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें