फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी करने का एक और आरोपी दबोचा

Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
कांधला। फेसबुक पर देवी देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक और आरोपी को कांधला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व कांधला निवासी नदीम मलिक के फेसबुक अकाउंट से देवी देवताओं के बारे में अमर्यादित टिप्पणी कर दी गई थी। कुछ लोगों ने नदीम को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया था।

जिसके बाद विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष मलिक की तहरीर पर कांधला थाने में नदीम सहित छह लोगों को नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में आरोपी रिफाकत को गत शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, सोमवार को मामले के एक और आरोपी सारिक सैफी पुत्र अहसान सैफी निवासी मोहल्ला खैल कांधला को पुलिस ने कांधला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सारिक को न्यायालय में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें