फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी साइबर कैफे संचालक का चालान

Sun, 21 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Jail - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शामली। मौलाना शौकीन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे सांसद, विधायक तथा विवेक प्रेमी को धमकी देने के मामले में गिरफ्तारी आरोपी साइबर कैफे संचालक का पुलिस ने चालान कर दिया। 
विज्ञापन


नगर की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शौकीन के नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर उससे भाजपा सांसद हुकुम सिंह, विधायक सुरेश राणा तथा तथा बजरंग दल के नेता विवेक प्रेमी को धमकी दी गई थी। इस मामले मौलाना शौकीन की ओर से मुकदमा 26 जुलाई को दर्ज कराया गया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।

यही नहीं पुलिस ने इसकी जांच मेरठ साइबर सेल को भी भेजकर इसमें सहायता मांगी थी। साइबर सेल द्वारा फेक आईडी की जांच की गई। जहां से यह आईडी आखिरी बार संचालित की गई उसको चिह्नित कर लिया। इसी के चलते शुक्रवार को पुलिस ने माजरा रोड से अजय निवासी चरण सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार इसी के साइबर कैफे में प्रयोग होने वाले आईपी एड्रेस से यह अकाउंट संचालित किया गया। शनिवार को शामली पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजय से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कहा कि अजय का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें