फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को रौंद गया ट्रक

Mon, 14 Sep 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर में फव्वारा चौक के पास दिन निकलते ही अनियंत्रित ट्रक ने एक मासूम को कुचल दिया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



मोहल्ला आजाद चौक निवासी ताहिर का बेटा सोनू (छह वर्ष) रविवार सुबह करीब सवा सात बजे फव्वारा चौक के पास सड़क पार कर रहा था कि विजय चौक की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। ट्रक को सुभाष पुत्र कांशीराम निवासी नानागढ़ (हिमाचल प्रदेश) चला रहा था।

भीड़ इकट्ठा होने पर वह ट्रक से कूदकर भागने लगा, तो लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। इसके बाद लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये सहायता दिलाने की मांग की। सीओ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाया। करीब डेढ़ घंटे बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार
हंगामे के दौरान लोगों ने यह भी कहा कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। वहीं, पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम कराया जाए। इसे लेकर काफी देर तक जद्दोजहद हुई। बाद में बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ बच्चे के पिता ताहिर की तरफ से शामली कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश
हंगामे के कारण फव्वारा चौक से लेकर विजय चौक, अजंता चौक, हनुमान रोड की तरफ जबरदस्त जाम लग गया। भीड़ इस कदर बेकाबू थी कि कुछ युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ की कोशिश तक की। मौके पर मौजूद जिम्मेदार लोगों ने समझाकर हटाया। वहीं, एक सपा नेता और स्थानीय युवक के बीच इस दौरान कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें