फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवध के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

थानाभवन। भैसानी गांव में गोकशी के शक में एक दिन पहले की गई छापेमारी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मांस जांच के लिए लैब भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया था कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि भैंसानी इस्लामपुर गांव के एक घर में गोकशी चल रही है। सूचना पर पुलिस ने घर में छापा मारा। पुलिस को आते देख घर में मौजूद पांच लोग मौके से फरार हो गए। जांच में पुलिस ने मौके से 70 किलो मांस व अन्य सामान बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने गोमांस के शक में मांस को जांच के लिए लैब भेज दिया है। जबकि, मामले में पुलिस ने भैंसानी निवासी अफजाल, मोबिन, सनव्वर, साजिद सहित पांच लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यदि जांच में मांस गोवंश का सामने आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें