थानाभवन।
चोरी के शक पर पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्थानीय नेता ने दो ट्रैक्टर को कब्जे में ले रखा है और क्षेत्र के गांव दखोड़ी जमालपुर में चलाए जा रहे हैं। सीओ अरविंद सिंह राठौर ने गांव में रामभूल व उसके साथी के यहां छापा मारकर दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि शक के आधार पर दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गयर है। संचालकों से कागजात मांगे गए हैं, अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।